Babygogo
by SHEROES
About Us
Write for Us
  • EnglishEnglish

Babygogo

Ask Baby Health Experts

  • Feed
  • Learn
    • Baby
    • During Pregnancy
    • Post-Pregnancy
    • Parenting & Family
  • Q&A

सी-सेक्शन प्रसव के बाद आपको क्या खाना चाहिए व क्या नही? अभी जाने

Last Updated on September 12, 2019  by Kanika Gautam

food after c section delivery

जब एक महिला गर्भवती होती है तो वह समय उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। इतना ही नहीं इस समय को वह सबसे ज्यादा आनंद के साथ व्यतीत करती है। 9 महीने के अंतराल के बाद महिला अपने शिशु को जन्म देती है। शिशु को जन्म देने के लिए दो प्रकार के तरीकों का सहारा लिया जाता है:  सामान्य प्रसव या फिर सिजेरियन प्रसव। 

सामान्य प्रसव में शिशु को महिला के गर्भ से उसकी योनि के द्वारा निकाला जाता है और सिजेरियन प्रसव में महिला का ऑपरेशन किया जाता है। आजकल के दौर में हमारा खान-पान कुछ इस प्रकार का हो गया है कि कोई भी इलाज बिना दवाइयों या ऑपरेशन के संभव नहीं है। इसी प्रकार आजकल गर्भवती महिला का प्रसव भी ज्यादातर सिजेरियन प्रसव के द्वारा होने लगा है। सिजेरियन प्रसव होने के बाद बहुत सी बातें हैं जिनका ख्याल रखना बहुत आवश्यक है।

सबसे ज्यादा जरूरी है महिला का खान पान। प्रसव के बाद क्या खाना चाहिए और क्या नहीं इसके बारे में बहुत से लोग अपने डॉक्टर से सवाल करते हैं और इंटरनेट पर खोज करते हैं। अगर आप भी इसी प्रकार के किसी सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं और जानना चाहते हैं कि सिजेरियन प्रसव के बाद आपके घर की महिला क्या खाए और किन चीजों  का परहेज करें तो आपको यहां दी हुई जानकारी अवश्य पढ़नी चाहिए।

सिजेरियन प्रसव होने के बाद बहुत जरूरी है कि महिला अपने खान-पान का और अपने शरीर का पूरी तरह ख्याल रखें। तो चलिए जानते हैं उन कुछ पदार्थों के बारे में जो कि सिजेरियन प्रसव के बाद महिला को  स्वस्थ होने में मदद करते हैं

सिजेरियन प्रसव के बाद महिला को पोषक तत्व क्यों खाने चाहिए?

सिजेरियन प्रसव में महिला का ऑपरेशन कर गर्भ से शिशु को निकाला जाता है जिसके चलते महिला के शरीर से काफी खून भी बह जाता है। इसके अलावा सिजेरियन प्रसव एक लंबी प्रक्रिया है जिसमें महिला थक जाती है। यह थकान सिर्फ शारीरिक तौर पर ही नहीं होती बल्कि मानसिक तौर पर भी होती है। इसके अलावा और भी बहुत सी बातें हैं जो महिलाओं के साथ  प्रसव होने के बाद जुड़ जाती हैं जैसे कि बच्चे को स्तनपान कराना।

इसे भी पढ़ें: गर्भावस्था में सफेद पानी आने के ऊपर सम्पूर्ण जानकारी

स्तनपान करवाते समय भी महिलाओं को शारीरिक शक्ति की बहुत आवश्यकता होती है और उनका शरीर भी अतिरिक्त कैलोरी की मांग करता है। शरीर की मांग को पूरा करने के लिए बहुत जरूरी है कि महिला उचित मात्रा में पोषक तत्व लेती रहे। यही कारण है कि सिजेरियन प्रसव के बाद  महिलाओं को अत्यधिक पोषक तत्व लेने चाहिए।

जैसा कि हमने कहा कि महिलाओं के लिए पोषक तत्व और पौष्टिक आहार बहुत जरूरी है। आइए अब जानते हैं कि  वह कौन से आहार हैं जो महिला को अपने भोजन में शामिल करने चाहिए:

  • प्रोटीन

सबसे पहले यह बहुत जरूरी है कि महिलाएं अपने आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ करने की कोशिश भी लग जाए। शरीर और दिमाग को स्वस्थ करने के लिए बहुत जरूरी है कि महिलाएं ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन की मात्रा ले। प्रोटीन शरीर में नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। इतना ही नहीं जो कोशिकाएं सिजेरियन प्रसव होने की वजह से क्षतिग्रस्त हो जाती हैं उन्हें भी प्रोटीन से राहत मिलती है और महिला के टांके भी जल्दी भरने लगते हैं। 

ऐसे बहुत से आहार हैं जिनमें काफी अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जैसे कि अंडा, मछली, दूध, दही, पनीर, अखरोट, बादाम आदि।

  • विटामिन

प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन लेना भी बहुत जरूरी है। विटामिन-सी, विटामिन-बी, विटामिन-ए, विटामिन-के, विटामिन-बी-6 ऐसे विटामिन है जो कि महिलाओं को जल्दी से जल्दी स्वस्थ होने में मदद करते हैं और शरीर के अंदर हुई क्षति को ठीक भी करते हैं। 

विटामिन की वजह से महिला के शरीर में हुए घाव तो जल्दी ठीक होते ही हैं उसके साथ-साथ स्तन में दूध की मात्रा भी बढ़ जाती है। विटामिन की कमी पूरी करने के लिए जरूरी है महिलाएं अपने खाने में शकरकंद, अदरक, लहसुन, टमाटर, संतरा, अंगूर, सेब आदि जैसे पदार्थों को शामिल करें।

  • आयरन

जिस समय महिला का सिजेरियन प्रसव होता है तो वह समय शारीरिक तौर पर पीड़ादायक भी होता है क्योंकि उस समय रक्त का बहाव बढ़ जाता है। ज्यादा रक्तस्त्राव होने की वजह से महिला कमज़ोरी महसूस करने लगती है और खून में कमी भी हो जाती है। खून की कमी को पूरा करने के लिए बहुत जरूरी है कि महिला अपने भोजन में और अन्य आहार में आयरन युक्त पदार्थों  को शामिल करें और उनका सेवन करें। 

ऐसे बहुत से पदार्थ हैं जिनमें आयरन की मात्रा कूट-कूट कर भरी होती है जैसे कि पालक, आलू, ब्राउन-राइस, मेथी, अंजीर आदि।

  • कैल्शियम

प्रसव के बाद महिला को कमज़ोरी मांसपेशियों और हड्डियों के कमजोर होने की वजह से भी महसूस होती है।  हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ करने के लिए बहुत जरूरी है कि आहार में कैल्शियम की मात्रा बढ़ाई जाए।  कैल्शियम की मात्रा को बढ़ाने का सबसे आसान तरीका है ज्यादा से ज्यादा दूध का सेवन करना।

इसे भी पढ़ें: बच्चों के लिए ग्राइप वाटर पिलाने से संबंधित पूरी जानकारी

कई बार देखा जाता है कि कैल्शियम की मात्रा शरीर में कम होने की वजह से महिला को प्रसव के बाद हड्डियों और दातों में दर्द रहने लगता है। सिजेरियन प्रसव के बाद भोजन में कैल्शियम युक्त पदार्थों को शामिल किया जाए तो यह शिकायत दूर हो सकती हैं। 

इतना ही नहीं कैल्शियम युक्त पदार्थ स्तन में दूध की मात्रा को बढ़ाने में भी काफी मदद करते हैं। कुछ ऐसे कैल्शियम युक्त पदार्थ हैं जिन्हें महिला अपने भोजन में शामिल कर सकती है जैसे दूध, दही, पनीर, नींबू, खजूर आदि।

  • फाइबर

आमतौर पर यह देखा गया है कि महिलाओं को सिजेरियन प्रसव होने के बाद कब्ज़ की शिकायत होने लगती है। कब्ज़ जैसी परेशानी को दूर करने के लिए बहुत जरूरी है कि महिला अपने भोजन में फाइबर युक्त पदार्थों को शामिल करें और उनका सेवन भी करें। फाइबर युक्त पदार्थ मानसिक और शारीरिक क्षमता बढ़ाने में भी अपना सहयोग प्रदान  करते हैं।

ऐसे बहुत से फाइबर युक्त पदार्थ है जो महिलाएं अपने भोजन में शामिल कर सकती हैं जैसे कि हरी सब्जी, हल्दी, दलिया, अदरक, लहसुन, ब्राउन राइस आदि।

  • तरल पदार्थ

जैसा कि हमने बताया कि प्रसव होने के बाद कब्ज की शिकायत से महिला परेशान होने लगती है।  ऐसे में कब्ज़ की शिकायत और पानी की कमी से बचने के लिए बहुत जरूरी है कि महिला तरल पदार्थों का एक उचित मात्रा में सेवन करें। 

तरल पदार्थ महिला को जल्दी स्वस्थ होने में भी मदद करते हैं और जो महिलाएं स्तनपान कराती हैं उनके दूध की मात्रा बढ़ाने में भी उपयोगी साबित होते हैं। शरीर में पानी की कमी पूरी होने की वजह से महिलाएं जल्दी स्वस्थ महसूस करने लगती हैं। महिलाओं को नारियल पानी, ताज़ा फलो का रस, 8 से 10 गिलास पानी आदि जैसे तरल पदार्थों का उपयोग करना चाहिए।

सिजेरियन प्रसव के बाद कौन से पदार्थ नहीं खाने चाहिए?

दोस्तों यह थे वह पदार्थ जो महिला को सिजेरियन प्रसव होने के बाद अपने खान-पान में शामिल करने चाहिए।  इसके अलावा कुछ ऐसे पदार्थ भी है जिससे महिलाओं को परहेज करना चाहिए जैसे कि तला-भुना खाना, मसूर की दाल, चना मटर, चावल, चाय, कॉफी, शराब, फास्ट-फूड, भिंडी, प्याज, राजमा, आचार, गोभी और बेसन से बनी हुई चीजें।

इसे भी पढ़ें: कपडे की नैप्पी या डिस्पोजेबल डायपर्स – किसका चुनाव करें?

सिजेरियन प्रसव के बाद बरतने वाली सावधानियां

खान-पान के साथ कुछ ऐसी सावधानियां भी है जो महिलाओं को प्रसव होने के बाद  बरतनी चाहिए, जैसे कि:

  • सफाई का ध्यान रखें
  • बाहर का खाना बिल्कुल ना खाए
  • खाली पेट ना रखें
  • हर थोड़ी देर बाद कुछ ना कुछ खाते रहे
  • अधपके खाने से परहेज करें
  • खाना कम से कम सोने से 2 घंटे पहले खाए

दोस्तों मां बनना संसार के सबसे खूबसूरत अनुभवों में से एक है लेकिन महिलाएं अपनी लापरवाही के कारण सुखद अनुभव को महसूस करने की जगह अपने लिए परेशानियां इकट्ठा कर लेती है। यदि आप भी अपने शिशु को जन्म देने वाली है और उसके बाद स्वस्थ रहना चाहती हैं तो ऊपर दिए गए सुझावों को ज़रुर माने। यदि आपके घर में कोई गर्भवती महिला है तो आप यह सुझाव उन्हें बता सकते हैं और उनकी स्वस्थ रहने में मदद कर सकते हैं।

अगर आप हमारी दी हुई जानकारी से संतुष्ट है या आपके मन में कोई भी और प्रश्न है तो आप उसे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर हमारे साथ साँझा कर सकते हैं।

Categories: गर्भावस्था के बाद, स्वास्थ्य और फिटनेस Tagged With: cesarean delivery, foods after delivery, mother care

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Search

Popular posts

  • 14 Spices in Baby Food – What, When and How to Add? 11 views
  • Bournvita, Complan and Horlicks – What is the minimum age and what do these contain? 10 views
  • How To Get Pregnant Fast: Best Tips and Practices to Conceive 9 views
  • गर्भावस्था में सफेद पानी आने के ऊपर सम्पूर्ण जानकारी 9 views
  • गोद भराई को कब कैसे व क्यों मनाते हैं? जाने सब कुछ 8 views
  • 6 महीने के बच्चे कब क्या खिलाना चाहिए? जानिए बस एक क्लिक में 8 views
  • बच्चों का वज़न बढ़ाने वाले 19 भोजन 8 views
  • बच्चों में दस्त के इलाज के लिए 11 टिप्स और घरेलू नुस्खे 8 views
  • प्रेगनेंसी का मतलब सेक्स का अंत नहीं है 7 views
  • 10 Attractive Haircuts For Your Baby Girl 7 views

Categories

  • गर्भावस्था (7)
    • जटिलताएँ (3)
    • सलाह (5)
  • गर्भावस्था के बाद (1)
    • स्वास्थ्य और फिटनेस (1)
  • परिवार (3)
    • अनुभव (3)
  • बच्चा (8)
    • देखभाल (4)
    • विकास (3)
  • शिशु (11)
    • खाना (3)
    • देखभाल (6)
    • स्वास्थ्य (2)

  • Contact Us
  • Categories :
  • News Feed
  • |
  • Pregnancy
  • |
  • Baby
  • |
  • Toddler
  • Policies :
  • Privacy
  • |
  • Cancellation & Refund
  • |
  • Terms and Conditions
  • BabyGogo
  •  
  • BabyGogo
  •  
  • BabyGogo
  •  
  • BabyGogo
  •  
  • BabyGogo
Copyright (c) 2019. Addodoc Technologies. All Rights Reserved


Need Any Help With Parenting?


Talk to doctors, experts and parents like you for free!

Download Babygogo App