माँ बनना हर महिला के जीवन की सबसे बड़ी खुशियों में से एक है। शादी के बाद हर किसी की यही इच्छा होती है कि उनके घर में एक स्वस्थ शिशु जन्म ले। किंतु पिछले कुछ सालों में महिलाओं में गर्भधारण करते समय आने वाली समस्याओं में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि इसके पीछे कई कारण है जिनमें से एक है अपने पेशे या व्यस्तता के कारण देरी से माँ बनना।
जब बहुत कोशिशों के बाद गर्भधारण में सफलता नहीं मिलती तो लोग इंटरनेट और अन्य माध्यमों का सहारा लेते हैं ताकि बच्चा पैदा करने का सही तरीका जान सके। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही टिप्स लेकर आएं हैं ताकि आप गर्भधारण करने का सही तरीका जान पाएं।
बच्चा पैदा करने का सही तरीका
#1. गर्भनिरोधक लेना बंद करें (Garbhnirodhak lena band kare)
अगर आप माँ बनना चाहती हैं तो सबसे पहले गर्भनिरोधक उपायों जैसे गोलियां, कंडोम आदि का प्रयोग करना बंद कर दें। माँ बनने की राह में यह सबसे बड़ी बाधा हैं। गर्भनिरोधक गोलियों का प्रयोग बंद करने के बाद ही आप गर्भधारण कर सकती हैं या इसके बारे में सोच सकती हैं।
#2. अपने मासिक चक्र और ओव्यूलेशन को समझे (Apne masik chakra aur ovulation ko samjhe)
ओव्यूलेशन पीरियड और मासिक धर्म गर्भधारण करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।ओव्यूलेशन पीरियड में महिला के गर्भवती होने की संभावना सबसे अधिक होती है। हर महिला को अपने ओव्यूलेशन पीरियड और मासिक धर्म के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। मासिक धर्म के शुरू होने से 12 से 14 दिन पहले का समय ओव्यूलेशन पीरियड कहलाता है जो सात दिन तक का हो सकता है। इन दिनों अगर शारीरिक संबंध बनाएं जाएं तो गर्भधारण की पूरी संभावना होती है।
इसे भी पढ़ें: गर्भावस्था में सफेद पानी आने के ऊपर सम्पूर्ण जानकारी
#3. प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाली चीज़ें खाये (fertility badhane wali chizen khaye)
हम जो भी खाते-पीते हैं उनका प्रभाव हमारी प्रजनन क्षमता पर भी पड़ता है। यह भी जरूरी है कि बच्चा पैदा करने के लिए आपका शरीर मजबूत और स्वस्थ हो। इसलिए आपके आहार में फोलिक एसिड, विटामिन-बी 12 व अन्य खनिज पदार्थ होने चाहिए। इनसे आपकी प्रजनन क्षमता भी बढ़ेगी। अपने खानपान में दूध, अनाज, फल और हरी सब्जियों आदि को अवश्य शामिल करें।
#4. शराब और सिगरेट जैसी चीज़ों से दूर रहे (Sharab aur cigarette jaisi cheezon se dur rahe)
शराब, सिगरेट जैसी निकोटिन युक्त चीजें मनुष्य की प्रजनन क्षमता को कम करती हैं। इसलिए अगर आप गर्भधारण करने के बारे में सोच रही हैं और इन चीज़ों का सेवन करती हैं तो आपको इन्हें छोड़ना होगा। यही नहीं, गर्भधारण के बाद अगर आप शराब और सिगरेट आदि का सेवन करती हैं तो यह आपके गर्भ में पल रहे शिशु के लिए नुकसानदायक साबित होगा। इसके साथ ही चाय, कॉफी या अन्य कैफीन युक्त चीज़ों का सेवन भी कम कर दें।
#5. तनाव से बचे (Tanav se bache)
आजकल की व्यस्त और बिगड़ती जीवनशैली में हर रोग का मुख्य कारण है तनाव। तनाव से शरीर के हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं जिससे प्रजनन क्षमता पर भी गलत प्रभाव पड़ता है। इसलिए तनाव से बचे। इसके लिए सकारात्मक सोच रखें, योग करे, खुश रहे और वो सब करें जिससे आपको खुशी मिलती है।
इसे भी पढ़ें: कैसे पहचानें कि आप गर्भवती हैं? (गर्भावस्था के 12 लक्षण)
#6. अपना वजन कम करें (Apna vajan kam kren)
ऐसा माना जाता है कि यदि आपका वजन बहुत अधिक है तो इससे भी माँ बनने में परेशानी होती है। वजन के अधिक होने से मधुमेह, उच्च रक्तचाप,अनियमित मासिक धर्म आदि जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं जो आपके माँ बनने के सपने में बाधा बन सकती हैं। इसलिए अगर आप गर्भधारण करना चाहती हैं तो पहले अपने वजन को कम करें।
#7. ल्यूब्रिकेंट का प्रयोग न करें (Lubricant ka pryog na kren)
ल्यूब्रिकेंट का प्रयोग भी आपके गर्भधारण में परेशानी बन सकता है। ल्यूब्रिकेंट के प्रयोग से पुरुषों के स्पर्म पर बुरा असर पड़ता है जिससे गर्भवती होने में परेशानी उत्पन्न हो सकती है।
#8. शारीरिक संबंध कब बनाएं (Sharirik sambandh kab bnayen)
बच्चा पैदा करने के लिए शारीरिक संबंध बनाना जरूरी है लेकिन शारीरिक संबंध सही समय पर बनाना और इसका सही तरीका भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। अगर आप माता-पिता बनना चाहते हैं तो नियमित रूप से शारीरिक संबंध बनाएं खासतौर पर ओवोलुशन पीरियड के दौरान।
इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी का मतलब सेक्स का अंत नहीं है
यही नहीं, ऐसा भी माना जाता है कि सुबह के समय शारीरिक संबंध बनाने से गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि विशेषज्ञ रोजाना शारीरिक सम्बन्ध को प्राथमिकता नहीं देते हैं क्योंकि उनके अनुसार रोजाना शारीरिक सम्बन्ध बनाने से कुछ पुरुषों के स्पर्म काउंट पर बुरा असर पड़ सकता है।
#9. उम्र (Umar)
आजकल लोग अपने पेशे को अधिक महत्व देते हैं और बच्चे के बारे में देरी से सोचते हैं। अधिकतर महिलाएं तीस साल की उम्र के बाद ही अपने परिवार को शुरू करने को प्राथमिकता दे रही हैं लेकिन तीस की उम्र के बाद महिला की प्रजनन क्षमता कमजोर होने लगती है। पैंतीस की उम्र के बाद माँ बनने की संभावना कम हो जाती है और चालीस तक यह संभावना केवल पांच प्रतिशत तक रह जाती है। इसलिए अगर आप बच्चा पैदा करना चाहती हैं तो अपनी उम्र को भी ध्यान में रखें।
#10. संभोग की मुद्रा (Sambhog ki mudra)
संभोग की ऐसी कोई मुद्रा नही है जिसे अपनाने से आप गर्भवती हो सकती है। लेकिन, शारीरिक संबंध बनाते हुए आपकी स्थिति ऐसी होनी gचाहिए ताकि आपके शरीर के अंडाणु पुरुष के शुक्रणओं से मिल सके। इसके लिए आप शारीरिक संबंध बनाने के बाद कुछ देर तक पीठ के बल लेटे रहें। ताकि पुरुष के शुक्राणु अच्छे से आपके शरीर में चले जाएं और आपके गर्भवती होने की संभावना बढ़ जाए।
#11. डॉक्टर की सलाह लें (Doctor ki Slaah len)
अगर आप गर्भधारण करने के बारे में सोच रही हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें। वो आपकी शारीरिक रिपोर्ट और अन्य स्थितिओं को जांचेंगे इसके बाद आपको सही सलाह दे सकते है। आप उनसे अपनी प्रजनन क्षमता और गर्भवती होने के हर मुद्दे पर बात कर सकती हैं ताकि आपको सही मार्गदर्शन मिल सके।
#12. सप्लीमेंट्स लेना शुरू करें (Supplement lena shuru kren)
गर्भावस्था के बारे में सोचने से पहले आपको सप्लीमेंट्स अवश्य लेने चाहिए। गर्भधारण करने से पहले भी आपके शरीर का स्वस्थ और मजबूत होना बेहद आवश्यक है। इस दौरान डॉक्टर की सलाह के बाद आपको सप्लीमेंट्स के तौर पर विटामिन-ए, डी, के, ई और फॉलिक एसिड आदि का सेवन करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: कैसे बढ़ रहा है आपका बेबी गर्भ में – महीने दर महीने
#13. पर्याप्त नींद लें (Paryapt neend len)
नींद केवल हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि गर्भधारण करने के लिए भी जरूरी है। आपके शरीर को पूरा आराम नहीं मिलेगा तो आपके मासिक धर्म में समस्या आ सकती है। इसके कारण आप अपने ओव्यूलेशन पीरियड का पता नहीं चल पायेगा। यही नहीं, पूरी नींद नहीं लेने से आपकी प्रजनन क्षमता पर भी बुरा असर पड़ता है। इसलिए अपने सोने का नियमित समय निर्धारित कर लें।
#14. उचित व्यायाम करें (Uchit vyayam kren)
इसमें कोई संदेह नहीं है कि व्यायम करने से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है। अगर आप बच्चा पैदा करना चाहते हैं तो हल्का-फुल्का व्यायाम करना आवश्यक है। लेकिन अधिक व्यायाम करने से आप जल्दी थक जाएंगी जिसका बुरा प्रभाव भी आपकी प्रजनन प्रणाली पर पड़ेगा जिससे बच्चा पैदा करने में समस्या आ सकती है।
#15. स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं (Swasth jeewanshaili apnaayen)
आपकी जीवनशैली का असर आपकी प्रजनन क्षमता पर भी पड़ता है। मां बनने की तैयारी कर रही महिलाओं को सबसे पहले एक स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए। अपनी बुरी आदतों को छोड़कर स्वस्थ आहार खाएं, भरपूर मात्रा में पानी पीएं, नियमित रूप से व्यायाम करें और सकारात्मक सोचें।
#16. दवाईयों के सेवन से बचे (Any dawaiyon ke sevan se bache)
अक्सर हम सिर दर्द, पेट दर्द, सर्दी-जुकाम के लिए दवाई लेते हैं लेकिन अगर आप माँ बनने के बारे में सोच रही हैं तो सामान्य दवाईयां जैसे आइब्रुफ़ेन, एस्पिरिन आदि भी इसमें बाधा बन सकती हैं। यह दवाईयां न केवल प्रजनन क्षमता को कम करती है बल्कि ओवुलेशन पीरियड को भी रोक सकती है। कोई समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद ही दवाई लें।
माता-पिता बनने का अहसास बहुत ही खास होता है। बच्चा पैदा करने के लिए पति और पत्नी दोनों को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार होना भी आवश्यक है। लेकिन लगातार प्रयासों के बाद अगर आपको सफलता नहीं मिल रही है तो आपका परेशान होना स्वभाविक है। ऐसे में धैर्य रखें, शांत रहें और डॉक्टर की सलाह के बाद आगे कदम बढ़ाएं।
Leave a Reply